शाओमी कंपनी Redmi Note 6 Pro को आज करेगी भारत में लॉन्च - Find Any Thing

RECENT

Thursday, November 22, 2018

शाओमी कंपनी Redmi Note 6 Pro को आज करेगी भारत में लॉन्च

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi आज भारत में Redmi Note 6 Pro लॉन्च करेगी। लॉन्च इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी। 

रेडमी नोट 6 प्रो के फीचर की बात करें तो इसमें डुअल सेल्फी सेंसर, बड़ा 19:9 डिस्प्ले, 4,000एमएएच बैटरी, 6 जीबी तक रैम, 64 जीबी इनबिल्ट कस्टोरेज मिलेगी| लॉन्च से पहले यह बात सामने आ चुकी है कि Xiaomi Redmi Note 6 Pro कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com के अलावा एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बेचा जाएगा|
शाओमी टेक्नोलॉजी के लिए लोकप्रिय है। Xiaomi ने घोषणा की है कि Redmi Note 6 Pro लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग Mi.com पर होगी। Redmi Note 5 Pro का ही अपग्रेड वर्जन है शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो|
Redmi Note 6 की भारत में कीमत
शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो को सबसे पहले सितंबर माह में थाइलैंड में लॉन्च किया गया था। उस वक्त कंपनी ने केवल 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को उतारा था। थाइलैंड में हैंडसेट की कीमत THB 6,990 (लगभग 15,300 रुपये) है| भारत में 4 जीबी के अलावा 6 जीबी रैम वेरिएंट को भी आज लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है कि Xiaomi Redmi Note 6 Pro के दोनों वेरिएंट का दाम 15,000 से 20,000 रुपये के बीच हो सकता है। हैंडसेट की पहली सेल 23 नवंबर से फ्लिपकार्ट और Mi.com पर होगी|
Xiaomi Redmi Note 6 Pro स्पेसिफिकेशन
शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और कंपनी 86 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हासिल करने में कामयाब रही है| स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है|
अब बात कैमरे की। Xiaomi Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आता है| फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है|

No comments:

Post a Comment

Pages