प्रियंका चोपड़ा की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। 36 वर्षीय प्रियंका चोपड़ा अपने 26 वर्षीय प्रेमी निक जोनस के साथ एक दिसंबर शादी कर रही हैं।
प्रियंका अपनी शादी भारतीय परंपरा के अनुसार, राजस्थान के उमेद भवन पैलेस होटल में करेंगी। इस होटल यानी पूरे वेडिंग वेन्यू का किराया 60,000 डॉलर पर नाइट यानी 43,15,500.00 रुपए होगा।
उमेद भवन पैलेस देश का ऐसा राजमहल है जो सबसे बाद तक संबंधित राज परिवार का निवास स्थान रहा है। यहां की सजावट और वैभवशाली आकर्षण लोगों को बरबस अपनी ओर खींच लेता है। सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस इस पैलेस का जायजा लेने के लिए प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा शुक्रवार को राजस्थान पहुंची।
प्रियंका चोपड़ा ने उमेद भवन में शादी के लिए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और कुछ करीबी लोगों के लिए 65 विशेष सजावट वाले रूप बुक किए हैं। बताया जा रहा है कि यहां रुकने पर एक रात का खर्च 922 डॉलर यानी करीब 66 हजार रुपए है।
ठहरने वाले मेहमान सूर्यास्त के वक्त 14 सदी का चर्चित मेहरानगढ़ का किला भी अपने अपने छज्जे से देख सकेंगे। यह पैलेस और होटल 52 एकड़ में फैला हुआ है जिसमें किस्म किस्म में फूलों के बगीचे, स्वीमिंग पूल, स्पा, मसाज रूम और योगा रूम आदि हैं।

No comments:
Post a Comment