इस नई हेल्‍थ ड्रिंक के वजन कम करने के अलावा भी है कई फायदे - Find Any Thing

RECENT

Thursday, December 06, 2018

इस नई हेल्‍थ ड्रिंक के वजन कम करने के अलावा भी है कई फायदे

इस नई हेल्‍थ ड्रिंक के वजन कम करने के अलावा भी है कई फायदे

क्लोरोफिल एक हरा पिगमेंट होता है जो पौधों में पाया जाता है। यह सूरज की किरणों से प्रकाश को अवशोषित करके पौधों को पोषण देने का कार्य करता है। यह सूरज के प्रकाश को फोटोसिंथेसिस प्रोसेस के द्वारा पौधों को अपना भोजन तैयार करने में मदद करता है। पौधों को उनका हरा रंग क्लोरोफिल से ही मिलता है। क्लोरोफिल का इस्तेमाल कई मेडिकल उद्देश्यों के लिए किया जाता है। आजकल क्लोरोफिल वाटर भी एक नई हेल्थ ड्रिंक के रूप में प्रचलित है।
जानते हैं इसके सेवन से क्या फायदे


लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है:-
क्लोरोफिल शरीर के मोलिक्यूल्स और सेल्युलर स्तर पर काम करता है और शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या को बढ़ाने में मदद करता है।


इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है:-
तनाव, खराब आहार, और दवाओं का सेवन आपकी इम्यूनिटी को कम कर सकते हैं। क्लोरोफिल वाटर का सेवन आपको फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचाता है। इससे आपका इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है।


घावों को जल्दी भरने में मदद:-
क्लोरोफिल लंबे समय से स्किन वाउंड्स को भरने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह त्वचा पर होने पर घावों को साफ करके और बैक्टीरिया के प्रभाव को कम करके इंफेक्शन से बचाता है।


वजन कम करता है:-
भोजन के साथ क्लोरोफिल वाटर का सेवन करने से आपको भूख कम लगती है। इससे आप अधिक खाने से बचते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है।


अर्थराइटिस में सहायक:-
क्लोरोफिल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो अर्थराइटिस के रोगियों में सूजन को कम करके आराम दिलाने में मदद करते हैं। क्लोरोफिल का इस्तेमाल अर्थराइटिस की दवाओं को बनाने में भी किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Pages