Modi ने 3 द्वीपों के नाम बदलने का किया ऐलान, 3 द्वीपों के होंगे ये नाम - Find Any Thing

RECENT

Monday, December 31, 2018

Modi ने 3 द्वीपों के नाम बदलने का किया ऐलान, 3 द्वीपों के होंगे ये नाम

Modi ने 3 द्वीपों के नाम बदलने का किया ऐलान, 3 द्वीपों के होंगे ये नाम.
(Modi announces to change names of 3 islands)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार अंडमान-निकोबार पहुंचे। यहां उन्होंने सी-वॉल समेत कई परियोजनाओं की नींव रखी। मोदी ने रॉस आइलैंड, नील आइलैंड और हैवलॉक आइलैंड के नाम बदलने का ऐलान किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद और स्वराज नाम दिया गया।30 दिसंबर 1943 को नेताजी ने दूसरे विश्व युद्ध में जापानियों द्वारा इन द्वीपों पर कब्जा किए जाने के बाद यहां पहली बार तिरंगा फहराया था। मोदी जी ने अरोंग में आईटीआई और कार निकोबार में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया।
150 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया
मोदी ने अंडमान-निकोबार की सेल्यूलर जेल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वीर सावरकर की कोठरी में उन्होंने ध्यान लगाया। ब्रिटिश शासन में कालापानी की सजा के दौरान वीर सावरकर यहीं रहे थे। मोदी ने पोर्ट ब्लेयर के साउथ पॉइंट पर 150 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। साथ ही मरीना पार्क में नेताजी की मूर्ति पर फूल चढ़ाए। पोर्ट ब्लेयर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 75 साल पहले तिरंगा फहराया था। इससे पहले मोदी ने कार निकोबार में 2004 की सुनामी में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी।ये होंगे 3 द्वीपों के नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद और स्वराज नाम दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages