अलीबाबा ग्रुप के फाउंडर जैक मा को पीछे छोड़ मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स - Find Any Thing

RECENT

Tuesday, December 25, 2018

अलीबाबा ग्रुप के फाउंडर जैक मा को पीछे छोड़ मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स

अलीबाबा ग्रुप के फाउंडर जैक मा को पीछे छोड़ मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स.
भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे बड़े उद्योगपति बन गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी ने अलीबाबा ग्रुप के फाउंडर जैक मा को एशिया के सबसे अमीर शख्स के मामले में पीछे छोड़ दिया है। खास बात ये है कि एक तरफ जहां एशिया के 128 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में गिरावट देखी गई, वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति में चार अरब डॉलर का इजाफा दर्ज किया गया है।दुनिया के 500 अमीरों की संपत्ति बताने वाले ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल एशिया में 128 अमीरों की संपत्ति 137 अरब डॉलर तक घट गई। साल 2012 में रैंकिंग शुरु होने के बाद से ऐसा पहली बार है जब इस क्षेत्र में लोगों की संपत्ति में कमी देखने को मिली है। इससे वैश्विक व्यापार क्षेत्र तनाव में है और इसने खासी चिंताएं जाहिर की है। भारत के 23 सबसे अमीर लोगों को 21 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। इससे भारत और दक्षिण कोरिया जैसे देश भी अछूते नहीं रहे। ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में 40 चीनी व्यापारियों में से एक तिहाई की संपत्ति में कमी दिखाई है। वांग जियानलिन के वांडा ग्रुप की संपत्ति में 10.8 अरब डॉलर की कमी आई है। यह एशिया में सबसे अधिक है। उनकी संपत्ति 4.8 अरब डॉलर में से लगभग आधी रह गई।और वे एशिया में भी सबसे आमिर व्यक्ति बन गए है वे जैक मा से भी आगे निकल गए है.

No comments:

Post a Comment

Pages