प्रियंका और निक आज दे रहे है ग्रांड रिसेप्शन पार्टी - Find Any Thing

RECENT

Tuesday, December 04, 2018

प्रियंका और निक आज दे रहे है ग्रांड रिसेप्शन पार्टी

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब सिंगल नहीं रही है। प्रियंका ने हाल ही में निक जोनस से शादी रचाई है। 

1 दिसंबर को प्रियंका ने केथोलिक यानि क्रिश्चियन वेडिंग की है। तो वहीं 2 दिसंबर को देसी गर्ल ने हिंदू वेडिंग की है। शादी की सारी रस्में जोधपुर के राजमहल उम्मेद भवन में हुई है। हल्दी, मेंहदी औऱ संगीत में पीसी ने जमकर धमाल मचाया है| जोधपुर में शादी करने के बाद हाल ही में प्रियंका पति निक के साथ दिल्ली में पहुंची है। इसके साथ ही प्रियंका और निक की पूरी फैमिली भी दिल्ली आ चुकी है|
दिल्ली में आज दोनों एक शानदार रिसेप्शन लेने वाले हैं। इस रिसेप्शन की जानकारी अब हम आपके लिए लाए है। खबरों के मुताबिक ये रिसेप्शन रात 8 बजे से शुरू हो जाएगा। रिसेप्शन में प्रियंका के परिवार वाले तो रहेंगे ही साथ ही में कुछ और बड़ी बड़ी हस्तियों के पहुंचने के आसार है|
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पीएम नरेंद्र मोदी का है। जी हां, कल प्रियंका और निक के रिसेप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। वहीं प्रियंका की गेस्ट लिस्ट में अगला नाम है सोनाली बेंद्रे का। कैंसर का इलाज करा रहीं सोनाली हाल ही में इंडिया वापस आई है। आज सुबह ही पति गोल्डी के साथ उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया है। सोनाली पति गोल्डी के साथ शिरकत करेंगी। सोनाली प्रियंका की बेहद क्लोज हैं। बीते दिनों ही जब पीसी का ब्राइडल शॉवर हुआ था तब सोनाली भी गई थी।ड्वेन के साथ प्रियंका ने हॉलीवुड में डेब्यू किया है। वो ड्वेन के साथ फिल्म बेवॉच में दिख चुकी है। वहीं निक के साथ भी ड्वेन के काफी अच्छे संबंध है। ऐसे में वो कल प्रियंका के रिसेप्शन में शिरकत कर सकते हैं। वहीं इसके अलावा भी कई औऱ मेहमान कल पीसी के रिसेप्शन में आएंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages