इस मैगजीन ने प्रियंका को बताया ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट, प्रियंका-निक की शादी को बताया सबसे बड़ा धोखा - Find Any Thing

RECENT

Thursday, December 06, 2018

इस मैगजीन ने प्रियंका को बताया ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट, प्रियंका-निक की शादी को बताया सबसे बड़ा धोखा

इस मैगजीन ने प्रियंका को बताया ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट, प्रियंका-निक की शादी को बताया सबसे बड़ा धोखा|

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद पैलेस में रॉयल वेडिंग की । प्रियंका-निक की शादी को साल की सबसे शाही शादी बताया जा रहा है । निक के 11 साल छोटे होने के बावजूद प्रियंका ने किसी की परवाह नहीं की और उनसे शादी कर ली । प्रियंका और निक का परिवार भी इस शादी से बहुत खुश है ।प्रियंका-निक की शादी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है । एक इंटरनेशनल मैगजीन ने प्रियंका को 'ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट' लिख दिया । इस मैगजीन ने प्रियंका की शादी पर सवाल उठाए हैं । मैगजीन के अनुसार, 'प्रियंका ने धोखे से सिंगर निक जोनास को एक लाइफटाइम कमिटमेंट में बांध लिया है|
इस आर्टिकल को एक महिला जर्नलिस्ट ने लिखा है । इस जर्नलिस्ट का नाम 'मारिया स्मिथ' है । मारिया ने इस आर्टिकल में लिखा, 'शादी एक सबसे बड़ी खुशी होती है जहां दो परिवार मिलते हैं लेकिन दुख की बात है कि इस शादी में कोई असली फीलिंग्स नहीं हैं| मैगजीन ने लिखा, 'निक अगर आप ये आर्टिकल पढ़ रहे हैं, तो उस घोड़े को ढूंढिए और जितनी जल्दी हो सके वहां से बचकर निकल जाइए|
प्रियंका चोपड़ा पर इतना बड़ा आरोप लगाने के बाद इस मैगजीन और पत्रकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है| विवाद बढ़ा तो इस आर्टिकल को वापस ले लिया गया| मैगजीन ने एडिटर ने अपने नोट में लिखा, 'ये आर्टिकल हमारे स्टैंडर्ड से मैच नहीं करता इसलिए मैं ये आर्टिकल वापस लेता हूं और माफी मांगता हूं|
आर्टिकल पर प्रियंका चोपड़ा के ससुरालवालों की तरफ से रिएक्शन आया है| निक के बड़े भाई जोए जोनस ने टि्वटर पर लिखा, 'ये बहुत अपमानजनक है| ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए |

No comments:

Post a Comment

Pages