पेट की चर्बी कम करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें - Find Any Thing

RECENT

Saturday, December 29, 2018

पेट की चर्बी कम करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

पेट की चर्बी कम करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें.
(To reduce your stomach fat, add these to your diet)

अनियमित दिनचर्या का हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है जिसका सीधा असर हमारे पेट पर दिखाई देता है।कई बार ये बेडौल पेट लोगों के बीच इंबैरेसमेंट की वजह भी बन जाता है। तो आप इन चीज़ो को शामिल कर परफेक्ट बॉडी पा सकते है.
बीन्स:-
आहार में प्रतिदिन अलग-अलग तरह की बीन्स का सेवन करने से भी चर्बी घटती है। साथ ही इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पाचनक्रिया भी सही रहती है।बीन्स की खासियत ये है कि ये लंबे समय तक आपको हेवी फील करवाती है और ऐसी स्थिति में आप बाहर की दूसरी चीजें खाने से परहेज करते हैं|
बादाम:-
बादाम भूख को दबाने का काम करता है। इसमें हाई फाइबर की मौजूदगी एक लंबे समय तक आपको भूख का एहसास नहीं होने देती है।ऐसे में अगर आप फैट बढ़ाने वाले स्नैक्स खाते हैं तो उसकी जगह रोस्टेड बादाम का इस्तेमाल शुरू करें|
अजवाइन:-
पेट की चर्बी कम करनी है अपनी डाइट में अजवाइन की पत्त‍ियों को शामिल कर ल। अजवाइन की पत्ती के सेवन से पेट की चर्बी कम होती है। खाने के पहले अजवाइन का पानी पीने से पाचन तंत्र सही रहता है|
खीरा:-
खीरे के सेवन से बेली फैट को भी कम किया जा सकता है। इसमें 96 प्रतिशत तक पानी ही होता है। इसमें मिनरल्स, फाइबर और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। हर रोज एक प्लेट खीरा खाने से शरीर के अंदर बनने वाले कई विषाक्त पदार्थ खुद ही साफ हो जाते हैं|
सेब:-
सेब में उच्च मात्रा में डाइट्री फाइबर होते हैं। इसमें मिलने वाला फाइबर, फीटोस्ट्रॉल, फ्लेवोनॉयड्स और बीटा-कैरोटीन बैली फैट को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही ये ज्यादा खाने से भी दूर रखता है। इसमें मौजूद पैक्ट‍िन नामक तत्व भी वजन घटाने में अहम है|
तरबूज:-
पेट की चर्बी कम करने के लिए तरबूज एक बहुत आसान और कारगर उपाय है। इसमें 91 प्रतिशत पानी होता है और जब आप इसे खाने से पहले खाते हैं तो आप पहले से ही भरा हुआ महसूस करते हैं| हर रोज दो गिलास तरबूज का जूस पीकर चर्बी घटा सकते है.

No comments:

Post a Comment

Pages