मौसम विभाग ने दी चेतावनी अगले 24 घंटों में हो सकती है बारिश - Find Any Thing

RECENT

Thursday, January 31, 2019

मौसम विभाग ने दी चेतावनी अगले 24 घंटों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने दी चेतावनी अगले 24 घंटों में हो सकती है बारिश.

(Meteorological Department warns rain may occur in next 24 hours)
एक बार फिर ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। बृहस्पतिवार से फिर तापमान बढ़ने के आसार हैं। बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। साथ ही शाम में छाए बादल और ठंडी हवाओं से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है|
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार पांच दिन तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी आएगी। लेकिन 6-7 फरवरी से एक बार फिर से बारिश की संभावना बन रही है। जिससे शहर का तापमान घटेगा। साथ ही पहाड़ी इलाकों की बर्फबारी के कारण कई बार शहर में चल रही सर्द हवाओं से भी लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। कई इलाको में ठंड बहुत ज्यदा होगी. दिल्ली ठिठुरी और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों में दूसरी बार है जब न्यूनतम तापमान इतना रहा है। इससे पहले रविवार को भी पारा 5.2 डिग्री दर्ज किया गया था। बीते सात सालों में 30 जनवरी को इतना कम तापमान नहीं रहा। गलन भरी ठंड के बीच बृहस्पतिवार को प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में गरज-चमक के साथ अंधड़ दस्तक देने के मूड में है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के कुछेक पश्चिमी इलाकों में गरज-चमक केसाथ तेज आंधी अंधड़ और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है।उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, हरिद्वार और देहरादून में 24 घंटों के दौरान ओलावृष्टि के साथ ही बारिश की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 20.6 और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 12.4 और न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

No comments:

Post a Comment

Pages