ट्रेड यूनियन की 2 दिन की हड़ताल का ऐलान,हड़ताल में शामिल होंगे 20 करोड़ कर्मचारी - Find Any Thing

RECENT

Tuesday, January 08, 2019

ट्रेड यूनियन की 2 दिन की हड़ताल का ऐलान,हड़ताल में शामिल होंगे 20 करोड़ कर्मचारी


ट्रेड यूनियन की 2 दिन की हड़ताल का ऐलान,हड़ताल में शामिल होंगे 20 करोड़ कर्मचारी.

(Trade union's 2-day strike will be announced, 20 million workers will be involved in the strike)

सरकार के एक तरफा श्रम सुधार और श्रमिक-विरोधी नीतियों के विरोध में केंद्रीय श्रमिक संघों ने मंगलवार से दो दिन की देशव्यापी हड़ताल करने का ऐलान किया है. संघों ने एक संयुक्त बयान में सोमवार को जानकारी दी कि करीब 20 करोड़ कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे.

दो दिन की हड़ताल के लिए 10 केंद्रीय श्रमिक संघों ने हाथ मिलाया है. हमें इस हड़ताल में 20 करोड़ श्रमिकों के शामिल होने की उम्मीद है.
भाजपा नीत सरकार की जनविरोधी और श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ इस हड़ताल में सबसे ज्यादा संख्या में संगठित और असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि दूरसंचार, स्वास्थ्य, शिक्षा, कोयला, इस्पात, बिजली, बैंकिंग, बीमा और परिवहन क्षेत्र के लोगों के इस हड़ताल में शामिल होने की उम्मीद है. कौर ने कहा, 'हम बुधवार को नयी दिल्ली में मंडी हाउस से संसद भवन तक विरोध जुलूस निकालेंगे. इसी तरह के अन्य अभियान देशभर में चलाए जाएंगे.' कौर ने कहा कि केंद्रीय श्रमिक संघ एकतरफा श्रम सुधारों का भी विरोध करती हैं. उन्होंने कहा, 'हमने सरकार को श्रम संहिता पर सुझाव दिए थे. ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ता हड़ताल के बाद कई जगाह का रास्ता जाम कर चुके है.
ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हावड़ा में ट्रेनें रोकीं.
भुवनेश्वर में ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रास्ता जाम किया.
पश्चिम बंगाल में सीपीएम कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया.

No comments:

Post a Comment

Pages