अर्जुन कपूर संग बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा - Find Any Thing

RECENT

Tuesday, March 12, 2019

अर्जुन कपूर संग बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा

अर्जुन कपूर संग बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा

Bollywood actress Malaika Arora with Arjun Kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं| 2 साल पहले अरबाज खान के साथ उनका तलाक हो गया था|अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ाअर्जुन कपूर के बारे में बोलीं मलाइका अरोड़ा- सभी को प्यार की तलाशतकरीबन 19 साल तक उनकी शादी चली काफी वक्त अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते को छिपाने के बाद अब मलाइका ने धीरे-धीरे इसे उजागर करने का फैसला कर लिया है|
हाल ही में जब मलाइका से अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप की खबरों पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सब मीडिया का बनाया हुआ है|
मलाइका ने कहा मुझे लगता है सभी मूव ऑन करके प्यार और एक साथी पाना चाहते हैं, कोई ऐसा जिसके साथ वह सामंजस्य बिठा सकें. यदि ऐसा हो जाता है तो मैं मानती हूं कि आप लकी हैं| यदि आप ये कर सकते हैं तो मुझे लगता है कि आप किस्मत वाले हैं जो आपको जीवन में खुश रहने का दूसरा मौका मिल गया|करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर कुछ हफ्ते पहले अर्जुन कपूर शिरकत करने पहुंचे थे| अर्जुन ने बिना मलाइका का नाम लिए उनके बारे में बात की थी|अर्जुन से करण ने पूछा कि क्या वह अपनी गर्लफ्रेंड को अपने परिवार से मिलवाएंगे| इस पर उन्होंने कहा ऐसा होना ही होगा. बहुत कुछ है जो परिवार में पिछले कुछ महीने में हुआ है| इसने मुझे जीने का नया नजरिया दिया है|

No comments:

Post a Comment

Pages