होली पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कोई सेलिब्रेशन प्लान नहीं किया क्यों - Find Any Thing

RECENT

Wednesday, March 20, 2019

होली पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कोई सेलिब्रेशन प्लान नहीं किया क्यों

होली पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कोई सेलिब्रेशन प्लान नहीं किया क्यों

Deepika Padukone and Ranvir Singh did not plan any celebration on Holi 
दीप‍िका पादुकोण-रणवीर स‍िंह दोनों के लिए इस बार की होली बहुत खास है दरअसल शादी के बाद दोनों सितारों की यह पहली होली है| लेकिन एक मायने में दोनों का जशन अधूरा ही रह जाएगा इसकी वजह फीमेल सुपरस्टार की व्यस्तता है| रिपोर्ट्स के मुताबिक़ होली के त्योहार पर दीपिका पादुकोण का शूट‍िंग शेड्यूल है| इस वजह से एक्ट्रेस शादी के बाद पति रणवीर के साथ होली के जशन पर नहीं होंगी|
दीप‍िका पादुकोण पहली बार बतौर प्रोड्यूसर फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म छपाक से कदम रख रही हैं इस फिल्म की शूट‍िंग का शेड्यूल सोमवार से द‍िल्ली में शुरू होना है इसके ल‍िए दीप‍िका 21 मार्च बुधवार के द‍िन मुंबई से द‍िल्ली रवाना हो जाएंगी|
दीपिका ने मंगलवार को एक अवॉर्ड शो में मीड‍िया से बातचीत में बताया भी कि होली पर बस काम करना है| कोई सेलिब्रेशन प्लान नहीं किया है|
दीप‍िका पादुकोण ने बताया छपाक बहुत ही जरूरी प्रोजेक्ट है| फिल्म में दीप‍िका पादुकोण लीड रोल में नजर आने वाली हैं| फिल्म की कहानी एस‍िड अटैक सर्वाइवर की लाइफ पर आधारित है| फिल्म की तैयारी बीते कई द‍िनों से दीप‍िका कर रही हैं|

No comments:

Post a Comment

Pages