क्यों बंद हुईं सेलेब्स की होली पार्टियां जानिए
फिल्मी और टीवी स्टार्स का होली सेलिब्रेशन सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है सोशल मीडिया के दौर में अब तो हर स्टार्स की होली पार्टी इंटरनेट पर वायरल होती है| एक दौर था जब फिल्मी घरानों की होली पार्टी में खूब धमाचौकड़ी देखने को मिलती थीइनमें पृथ्वीराज कपूर से लेकर अमिताभ बच्चन की होली पार्टियां शामिल हैं| मगर बीते वक्त के साथ ये होली सेलिब्रेशन अचानक बंद हो गए चलिए इसकी वजह जानते हैं|राज कपूर की होली आरके स्टूडियो में होनी वाली इस होली पार्टी की चर्चा आज भी होती है| इस पार्टी में शिरकत करने के लिए सितारों को बकायदा इंवाइट किया जाता था सुबह से शाम तक नाच-गाने से महफल सजती थी|
ये होली पार्टी राज कपूर होस्ट करते थे| लेकिन साल 1988 में राज कपूर के निधन के साथ ही ये होली सेलिब्रेशन भी बंद हो गया|
यश चोपड़ा की होली पार्टी मशहूर फिल्मकार यश चोपड़ा उस दौर में यशराज स्टूडियो में होली पार्टी किया करते थे| जहां तमाम सेलेब्स स्टाफ पर्सन शामिल होते थे लेकिन उनके निधन के बाद ये होली पार्टी भी बंद हो गई सुभाष घई की होली पार्टी फिल्म मेकर सुभाष घई पहले अपने मड आइलैंड वाले बंगले पर होली पार्टी किया करते थे| लेकिन बाद में ये सेलिब्रेशन बंद कर दिया गया इस होली पार्टी में नामी सितारों के अलावा टेक्नीशियन्स और डिजाइनर भी शामिल होते थे|अमिताभ बच्चन की होली पार्टी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कई सालों पहले अपने जुहू स्थित बंगले में ग्रैंड होली पार्टी का आयोजन करते थे| जिसमें नामी स्टार्स शिरकत करते थे| मगर 2008 मुंबई आतंकी हमले के बाद बच्चन फैमिली ने होली पार्टी रद्द कर दी|
No comments:
Post a Comment