क्या शिवपाल यादव भतीजे अक्षय के खिलाफ उतरेगे चुनाव में - Find Any Thing

RECENT

Wednesday, March 20, 2019

क्या शिवपाल यादव भतीजे अक्षय के खिलाफ उतरेगे चुनाव में

क्या  शिवपाल यादव भतीजे अक्षय के खिलाफ उतरेगे  चुनाव  में 

Will Shivpal Yadav nephew go against Akshay
सपा ने फिरोजाबाद से अक्षय यादव को दिया है टिकट रामगोपाल यादव के बेटे हैं अक्षय यादव शिवपाल यादव भी इसी सीट से चुनाव लड़ेंगे लोकसभा चुनाव की तारीखें जैसे जैसे नजदीक आ रही हैं| सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है| उत्तर प्रदेश की बात करें तो इस बार बसपा के साथ चुनावी अखाड़े में उतरी समाजवादी पार्टी सपा की राह में अपने ही रोड़ा बन सकते हैं| दरअसल  सपा ने फिरोजाबाद  से रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव  को टिकट दिया है|
लेकिन अब इस सीट से उनके चाचा शिवपाल यादव भी ताल ठोंकते नजर आ रहे हैं फिरोजाबाद सपा की पारंपरिक सीट रही है ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि चाचा भतीजे की लड़ाई में बाजी कौन मारता है|
सपा का पारंपरिक गढ़ रहा है फिरोजाबाद फिरोजाबाद समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है| 1998 में जब बीजेपी के हाथ से यह सीट फिसली तो फिर वापसी का मौका नहीं मिला साल 1999 में सपा केरामजी लाल सुमन इस सीट से चुनाव जीते उसके बाद से सपा लगातार 2009 तक इस सीट पर जीत दर्ज करती आई  2009 में खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज के साथ-साथ फिरोजाबाद सीट से चुनाव लड़े| हालांकि उन्होंने फिरोजाबाद सीट छोड़ दी और उपचुनाव में यह सीट कांग्रेस की झोली में चली गई कांग्रेस के राज बब्बर ने उपचुनावों में बाजी मारी  2014 में फिर सपा ने फिरोजाबाद सीट पर वापसी की और अक्षय यादव  यहां से चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचे| 

No comments:

Post a Comment

Pages