जमशेदपुर में रंगों से खेली होली तो करनी पड़ती है शादी जानिए क्यों - Find Any Thing

RECENT

Monday, March 18, 2019

जमशेदपुर में रंगों से खेली होली तो करनी पड़ती है शादी जानिए क्यों

जमशेदपुर में रंगों से खेली होली तो करनी पड़ती है शादी जानिए क्यों

Jamshedpur has to be played with colors
होली वैसे तो रंगों का त्योहार है इस द‍िन लोग रंगों से एक दूसरे को सरोबार करते हैं| इस बात से उलट भारत में कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां रंगों से होली खेलना मना है इसका कारण भी बड़ा द‍िलचस्प है|
झारखंड में जमशेदपुर  के अदिवासी बहुल इलाकों में रव‍िवार रात से ही पानी की होली खेली जा रही है जो आज सुबह तक जारी है काफी तादाद में सभी उम्र के लोग रात से ही पानी की होली खेल रहे हैं| 
आद‍िवासी समाज में मान्यता है कि अगर कोई लड़का या लड़की रंग की होली खेलता है और एक दूसरे पर रंग डालता है तो उन्हें आपस में शादी करनी पड़ती है ये प्रथा सद‍ियों से इस समुदाय में प्रचलि‍त है|
अपनी प्रथा को कायम रखते हुए यहां के आद‍िवासी रंग की जगह पानी की होली खेलते  है ढोल-बाजे के साथ लड़का-लड़की नाचते-गाते एक दूसरे पर पानी डालते हैं इस बात का कोई व‍िरोध भी नहीं करता है|
रात को नाचते-गाते और पानी डालते लड़के-लड़की एक दूसरे पर सुबह तक पानी की होली खेलते हैं| इस समय वे आद‍िवासी पहनावा पहनकर ढोल-नगाड़ों के साथ गांव में जागते रहते हैं फ‍िर एक-दूसरे पर पानी डाल कर होली मनाते हैं|

No comments:

Post a Comment

Pages