9वें वीकेंड के बाद भी URI की जबरदस्त कमाई जारी
URI tremendous earnings continued even after 9th weekend
बहुत सी ऐसी फिल्में होती हैं जो लोगों के दिलों पर सदियों तक छाप छोड़ जाती हैं। अपनी कहानी, गानों या अभिनय से। लेकिन उरी सर्जिकल स्ट्राइक ने अपनी रिलीज़ के 59 दिनों में लोगों के दिलों में जो देशप्रेम के प्रति जज़्बा पैदा किया है, वही कारण है कि ये फिल्म अब भी बॉक्स ऑफ़िस पर जमी हुई है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी विक्की कौशल, यामी गौतम, परेश रावल, कीर्ति कुल्हरी और मोहित रैना स्टारर फिल्म उरी सर्जिकल स्ट्राइक ने अपनी रिलीज़ के 59 वें दिन यानि रविवार को भी 50 लाख रूपये का कलेक्शन किया हैl फिल्म को अब तक 242 करोड़ 27 लाख रूपये का कलेक्शन मिल गया है। फिल्म के अब भी 250 करोड़ तक पहुंचने का चांस है। हाल ही में उरी ने रणवीर सिंह की सिंबा के 240 करोड़ 31 लाख रूपये के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा है। फिल्म को नौंवे वीकेंड में जाकर भी एक करोड़ 8 लाख रूपये का कलेक्शन मिला हैl

No comments:
Post a Comment