वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी कहां होगी बनाया है ये खास प्लान
बॉलीवुड में पिछले साल यानी 2018 में कई बड़े स्टार्स की शादी हुई. अब साल 2019 में वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी की चर्चा बनी हुई है| रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन डेस्टिनेश्न वेडिंग प्लान कर रहे हैं| यह शादी मालदीव में हो सकती है| वरुण धवन कई मौकों पर नताशा संग अपने रिश्ते पर चर्चा करते नजर आते हैं| लेकिन शादी के सवाल पर वरुण ने चुप्पी बनाए रखी है|
रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण और नताशा मालदीव के बीच पर ग्रैंड वेडिंग की प्लानिंग कर रहे हैं| लेकिन प्लान में एक ट्विस्ट है वरुण धवन के पैरेंट्स को मालदीव में शादी करने का प्लान पसंद नहीं आ रहा है|
वरुण धवन के पिता मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन चाहते हैं कि शादी इंडिया में हो अब देखना ये होगा कि शादी का वेन्यू क्या फाइनल होता है|बता दें कि वरुण धवन की शादी को लेकर चर्चा तेज होने की वजह नताशा की लेटेस्ट तस्वीर है| ये तस्वीर आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन के दौरान की है| पार्टी में नताशा ने वरुण धवन के पैरेंट्स के साथ एंट्री की थी| तस्वीर को सोशलमीडिया पर शेयर करते हुए वरुण धवन ने कहा था| मेरे पैरेंट्स ने मुझे छोड़कर किसी और को गोद ले लिया है|वरुणधवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन की फिल्म कलंक अप्रैल में रिलीज के लिए तैयार है| फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है| फिल्म में वरुण की एक बार फिर आलिया भट्ट संग जोड़ी बनने जा रही है| फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है|
No comments:
Post a Comment