जापान में नाव समुद्री जीव से टकराई, 80 लोग घायल - Find Any Thing

RECENT

Sunday, March 10, 2019

जापान में नाव समुद्री जीव से टकराई, 80 लोग घायल

जापान में नाव समुद्री जीव से टकराई, 80 लोग घायल

a boat collides with Sea Creature in Japan, 80 peoples injured


जापान के उत्तर-पश्चिमी तट पर एक नाव समुद्री जीव से टकरा गयी। जिसके बाद वह पलट गई। इस हादसे में कम से कम 80 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नाव तेज रफ्तार में थी। हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि नाव में 121 यात्री सवार थे। जिनमें चालक दल के चार सदस्य भी शामिल हैं। घायलों में पांच की हालत नाजुक है जिन्हें एयरलिफ्ट से अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह हादसा शनिवार दोपहर के बाद हुआ। समुद्री जीव के हमले से नाव में 15 सेंटीमीटर की दरार पैदा हो गई। नाव के चालक दल ने बताया कि इसके बावजूद यात्रियों को उनके गतव्य स्थान तक पहुंचाया गया। नाव होन्शु के निगाता पोर्ट से 121 यात्रियों को लेकर रवाना हुआ था। नाव में चार चालक दल के सदस्य भी मौजूद थे। जब नाव जा रही थी तो एक समुद्री जीव यात्रियों पर हमला कर दिया। जिसमें से कम से कम 80 लोग घायल हो गए। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages