रोड शो के दौरान बोले अमित शाह जो पार्टि देश के हित के बारे में सोचती है हम उन के साथ.
(amit shah, who spoke about the road show, with the people who think about the interest of the country)अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन भरने से पहले रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने कई जगह रुककर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और बातचीत भी की. अमित शाह ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगियों पर टिप्पणी की. और उन्होंने कहा, 'हम उन्हीं पार्टियों के साथ हैं जो देश के हित के बारे में सोचते हैं.' शाह ने कहा, 'यह पहली बार नहीं है कि NDA के पार्टनर साथ आए हैं, इससे पहले भी इकट्ठा हुए हैं और देश की जनता को मालूम है कि कौन सही है कौन गलत है. एयर स्ट्राइक के मुद्दे पर शाह ने कहा कि उन्हें ये नहीं पता कि एयरस्ट्राइक किसने की, कैसे दुश्मन को करारा जवाब दिया गया, और उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं. नामांकन से पहले अमित शाह के रोड शो में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह शिव सेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत कई बड़े सहयोगी मौजूद हैं. साल 1998 से गांधीनगर सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सांसद रह चुके हैं और शाह उनकी सीट से इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं.

No comments:
Post a Comment