लोकसभा चुनाव कांग्रेस पर भड़के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जानिए क्यों
prime minister narendra modi, why should heलोकसभा चुनावों के मद्देनजर पीएम मोदी देश भर में रैलियां कर रहे हैं इसी कड़ी में वह आज अरुणाचल प्रदेश के आलो में थे आलो में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दशकों से एक्सपर्ट कह रहे थे कि अरुणाचल को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की जरुरत है लेकिन नामदार परिवार और उनके यहां उनके राज दरबारी अपनी सल्तनत को मजबूत करने में जुटे थे उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार चाहे दिल्ली में हो या किसी भी राज्य में भ्रष्टाचार से इनकी साठगांठ हमेशा रही है| अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस पर भड़के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि आपकी उनको चिंता नहीं थी उनको सबकी भलाई से ज्यादा मलाई की चिंता थी|
लेकिन हमारी सरकार ने आपकी उम्मीदों का सम्मान किया आजादी के सात दशक बाद चौकीदार को अरुणाचल प्रदेश को रेल के नक्शे पर लाने का अवसर मिलाआलो में पीएम मोदी विपक्षियों पर जमकर भड़के पुलवामा के बाद एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि भारत जब बड़ी सफलता हासिल करता है|नामदारों और दरबारियों के चेहरे लटक जाते हैं| भारत ने आतंकियों को घर में घुस के मारा तो इनका रवैया आपने देखा जब हमारे वैज्ञानिक दुनिया को हैरान करते हैं तो ये उसका मजाक उड़ाने का बहाना खोज लेते हैं| उन्होंने कहा कि जब कभी देश कोई उपलब्धि हासिल करता है तो क्या आपको खुशी नहीं होती लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो भारत की सफलता की कहानी से दुखी होते हैं|

No comments:
Post a Comment