कॉमेडियन कपिल शर्मा की प्री बर्थडे पार्टी जानिए
know premeen birthday party of comedian kapil sharmaद कपिल शर्मा शो के सीजन 2 के साथ उन्होंने छोटे पर्दे पर जबरदस्त वापसी की है| कपिल शर्मा 2 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं| अपने बर्थडे से पहले उन्होंने द कपिल शर्मा शो में प्री बर्थडे पार्टी एन्जॉय की पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं| कपिल के प्री बर्थडे बैश को काफी स्पेशल तरीके से मनाया गया|
कपिल के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए एक अनोखा केक प्रिपेयर किया गया केक पर कपिल के सभी फेमस किरदारों की तस्वीरें बनी हुई थी|तस्वीरों में कॉरियोग्राफर रेमो डिसूजा और किकू शार्दा कपिल को केक खिलाते हुए दिखे वैसे अपनी इस प्री बर्थडे बैश में कपिल कैजुअल लुक में दिखे उन्होंने प्रिंटेड टी शर्ट के साथ सफेद जैकेट पहन रखी थी पर्सनल लाइफ की बात करें तो 12 दिसंबर 2018 को कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिनी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे बता दें पंजाब में शादी करने के बाद इन दोनों ने कुल तीन रिसेप्शन किए थे| जिसमे कई बड़े फिल्मी और टीवी सितारे शामिल हुए शादी के बाद से कपिल अब ज्यादा खुश और स्वस्थ दिखते हैं|खुद कपिल ने कई मौकों पर जिक्र किया है कि गिनी के आने से उनकी जिदंगी काफी हसीन हो गई है|

No comments:
Post a Comment