कर्नाटक कांग्रेस ने इन तीनो को चिट्ठी लिख की आयकर छापों को रोकने की मांग - Find Any Thing

RECENT

Saturday, March 30, 2019

कर्नाटक कांग्रेस ने इन तीनो को चिट्ठी लिख की आयकर छापों को रोकने की मांग

कर्नाटक कांग्रेस ने इन तीनो को चिट्ठी लिख की आयकर छापों को रोकने की मांग .

(the karnataka congress has written a letter to the three leaders demanding to stop income tax)
कांग्रेस नेता दिनेश गुंडु राव ने भारत निर्वाचन आयोग, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड और राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को चिट्ठी लिखी है. यह चिट्ठी 'कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (JDS) नेताओं, समर्थकों के आवास पर आयकर के छापों को लेकर' लिखी गयी है.
उन्होंने चिट्ठी में लिखा है, कि केंद्र में सत्ताधारी पार्टी कर्नाटक और गोवा सर्कल के आयकर आयुक्त के कार्यालय का दुरुपयोग कर रही है, जिसकी ईमानदारी संदिग्ध है और जो कांग्रेस और जद (एस) के खिलाफ काम कर रहा है. उक्त अधिकारी अपने स्पष्ट कार्यों द्वारा बीजेपी के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं. इससे पहले आयकर विभाग ने कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री एचडी कुमारस्‍वामी के कुछ करीबी नेताओं के घर पर गुरुवार तड़के छापेमारी की थी, जिसे लेकर मुख्‍यमंत्री एचडी कुमारस्‍वामी ने आयकर विभाग के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था. आईटी विभाग को स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए. लेकिन वे मोदी और अमित शाह के निर्देशों पर काम कर रहे हैं. बीजेपी के सत्‍ता में आने के बाद इस तरह की तानाशाही शुरू हो गई है कुमारस्‍वामी ने आरोप लगाया है कि निदेशक का बीजेपी के साथ अच्‍छी सांठगांठ चल रही है. उनके रिटायर होने के बाद बीजेपी ने उन्‍हें राज्‍यपाल बनाने का वादा किया जा रहा है.

No comments:

Post a Comment

Pages