सोनाक्षी सिन्हा ने खुलकर किया अपने पिता का समर्थन, बोली पहले ही छोड़ देना चाहिए था बीजेपी का साथ.
(sonakshi sinha frustrated her father's support, should have left the bid earlier, with bjp)सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पिता बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का खुलकर समर्थन किया है. सोनाक्षी ने कहा कि उन्हें काफी पहले बीजेपी छोड़ देनी चाहिए थी. एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा, 'यह उनकी पसंद की बात है. मुझे लगता है कि अगर आप कहीं खुश नहीं हैं तो आपको बदलाव लाना चाहिए. यही उन्होंने भी किया.
सोनाक्षी ने आगे कहा, 'मेरे पिता शुरुआत से ही पार्टी (बीजेपी) से जुड़े हुए थे. अटल जी, आडवाणी के वक्त से वह इसमें थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें वह इज्जत नहीं दी जो उन्हें मिलनी चाहिए थी. मेरे हिसाब से उनको ये काफी पहले कर देना चाहिए था. भारतीय जनता पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़े रहे स्टार शत्रुघ्न सिन्हा अब कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद 'शॉटगन' ने कहा कि नवरात्रि में शुभ मुहूर्त होता है, वह अच्छे काम की शुरुआत पहले नवरात्रि को 6 अप्रैल से करेंगे. इसे लेकर सोनाक्षी ने कहा, 'मुझे लगता है कि कांग्रेस से जुड़कर वह ज्यादा अच्छा काम कर पाएंगे और यहां खुद पर किसी तहर का दबाव नहीं करेंगे.

No comments:
Post a Comment