नोयडा की एरिक्सन कंपनी में सीनियर इंजीनयर रवि की रहस्यमय हालत में मौत
senior engineer in noida's ericsson company died in the mysterious condition of raviनोएडा के सेक्टर 121 सोसाइटी में मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों के कदम एक जोरदार आवाज़ की वजह से रुक गये| लोग आवाज़ वाली जगह पहुंचे तो एक शख्स का शव ज़मीन पर पड़ा देखा| पहली नज़र में समझ आ गया कि शख्स की मौत हाईराइज बिल्डिंग से गिरने की वजह से हुई है|सोसाइटी के लोगों ने फौरन ही पुलिस को जानकारी दी| मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव के कपड़े खंगाले तो उसे एक आधार कार्ड मिला जिससे मृतक की पहचान झारखंड के रहने वाले 30 साल के रवि हेलिवाल के तौर पर हुई जो नोयडा की एरिक्सन कंपनी में सीनियर इंजीनयर के तौर पर कार्यरत थे|
शव सोसाइटी की एस टावर के नीचे मिला जबकि तफ्तीश में जुटी पुलिस को पता चला कि रवि सोसाइटी के ही पी टावर में अपने कुछ दोस्तों के साथ रहते थे और करीब 2 महीने पहले ही यहां शिफ्ट हुए थे|पुलिस के मुताबिक तफ्तीश में ये भी पता चला कि रवि की नाईट शिफ्ट चल रही थी और उसे नाईट शिफ्ट में परेशानी होती थी अपने सीनियर को रवि ने मैसेज कर शनिवार को छुट्टी लेने की बात भी कही थी| दोस्तों के मुताबिक शुक्रवार रात को 10 बजे रवि अपने कमरे में चला गया था और जब उसके दोस्त आज सुबह उठे तो रवि का कमरा खुला था और वो गायब थे|

No comments:
Post a Comment