BJP ने पूछा कांग्रेस से सवाल, कोई काम नहीं करने के बाद भी कहां से आई खरबों की संपत्ति
(bjp asked the question from the congress, even after not doing any work)लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा है. बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने गांधी परिवार की संपत्ति को लेकर सवाल खड़े किए हैं. पात्रा ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार तो कोई काम नहीं करता. फिर ये अरबों-खरबों की संपत्ति कहां से आई है. संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये बातें कही. इस दौरान उन्होंने गांधी परिवार पर कथित रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप भी लगाए. प्रियंका गांधी ने PM मोदी पर कसा तंज, बोलीं- यह चौकीदार सिर्फ अमीरों की ड्यूटी करते हैं संबित पात्रा का ये भी दावा है कि महरौली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के पास लगभग 5 एकड़ का एक फॉर्म हाउस है, जिसका नाम इंदिरा फॉर्म हाउस रखा गया है. बीजेपी प्रवक्ता का आरोप है. 6.4 लाख रुपये महीने पर इंदिरा फॉर्म हाउस किराए पर दिया गया. एक फर्जी कंपनी जिसने 'NLEL घोटाला' किया, उसको राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपना फार्म हाउस किराए पर दिया था.

No comments:
Post a Comment