बिहार में एनडीए के बाद अब महागठबंधन ने भी अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं
now after the nda in bihar, the general body has started opening its cardsलोकसभा चुनाव के लिए एनडीए के बाद अब महागठबंधन ने भी खोले पत्ते पांच सीटों का खुलासा रविवार को बिहार में महगठबंधन ने उन पांच सीटों का ख़ुलासा किया जहां दूसरे चरण में मतदान होने हैं|
महागठबंधन की ओर से जो पत्ते खोले गए हैं| उसके अनुसार बांका और भागलपुर सीट राजद के खाते में वहीं पूर्णिया किशनगंज और कटिहार सीट कांग्रेस पार्टी के खाते में गई है| पिछली बार भी भागलपुर बांका सीट राजद ने जीती थी और किशनगंज और कटिहार में कांग्रेस पार्टी ने जीत का परचम लहराया था इस बार राजद ने बांका और भागलपुर से अपने सीटिंग सांसद जय प्रकाश यादव और बुलो मंडल को फिर से टिकट दिया है|
सोमवार को इन दोनों के नामांकन के दौरान विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव उपस्थित रहेंगे वहीं कांग्रेस पार्टी आज देर शाम तक इन पांच सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा करेगीलोकसभा चुनाव को लेकर बिहार महागठबंधन में सीटों बंटवारा हो गया बिहार में राजद 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वही कांग्रेस को 9 सीटें दी गई है इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी को 5 जीतनराम मांझी की पार्टी पार्टी को 3 और सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी की वीआईपी को 3 सीटें दी गई हैं|सीटों के बंटवारे के अलावा गठबंधन ने पहले चरण की सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान कर दिया है| पहले दौर के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी की गई| 11 अप्रैल को चार सीटों पर होने वाले पहले चरण के चुनाव में गया से जीतन राम मांझी औरंगाबाद से उपेंद्र राय नवादा से विभा देवी आरजेडी और जमुई से भूदेव चौधरी आरएलएसपी चुनाव लड़ेंगे|

No comments:
Post a Comment