लोकसभा चुनाव में मौजूदा सांसदों पर बीजेपी सरकार को विश्वास नहीं - Find Any Thing

RECENT

Wednesday, March 27, 2019

लोकसभा चुनाव में मौजूदा सांसदों पर बीजेपी सरकार को विश्वास नहीं

लोकसभा चुनाव में मौजूदा सांसदों पर बीजेपी सरकार को विश्वास नहीं

bjp government does not believe in current parliamentarians in lok sabha elections
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने ज्यादातर सीटों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है| मंगलवार को सीटों का बंटवारा होता रहा और संसदीय क्षेत्रों की अदला-बदली चलती रही ऐसे में कई शहरों के उम्मीदवारों के नाम भी कटे सबसे ज्यादा संसदीय क्षेत्र वाला राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है| कई प्रत्याशियों के शहर बदले जबकि कुछ उम्मीदवारों का टिकट भी काटा इनमें से कुछ ने निराशा में अपनी भड़ास निकाली तो कईयों ने पार्टी के समर्थन में प्रचार करने के लिए सहमति जताई|
प्रियंका रावत का टिकट कटा, वहीं बलिया सासंद भारत सिंह का भी टिकट कटा प्रयागराज से श्यामा चरण गुप्ता का टिकट कटा क्योंकि वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे|
उनकी जगह बीजेपी ने रीता बहुगुणा को प्रयागराज से टिकट दिया वहीं रामपुर से नेपाल सिंह का टिकट कटा और उनके जगह मंगलवार को बीजेपी ज्वाइन करने वाली एक्ट्रेस व नेत्री जयाप्रदा को उम्मीदवार बना दिया| पीलीभीत और सुल्तानपुर की सीट मेनका गांधी और वरुण गांधी ने आपस में सीट बदली पीलीभीत से वरुण गांधी, जबकि मेनका गांधी सुल्तानपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी| आगरा से राम शंकर कठेरिया को हटाकर इटावा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भेजा गया इटावा में अशोक दोहरे का टिकट कटा है| वहीं कानपुर से बीजेपी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर का टिकट कटा यूपी के बहराइच शहर से सावित्री बाई की जगह अक्षयवर लाल गौर को टिकट दिया गया कुशीनगर में राजेश पाण्डेय का टिकट काटा|

No comments:

Post a Comment

Pages