अगर आपका Facebook account कोई और Login करता है तो मिलेगा Alert, जल्द करे ये काम.
(if your facebook account does another login, you will get alert, do it soon.)फेसबुक पर हममें से ज़्यादातर लोगों ने प्रोफाइल बनाई है. हम सालों से फेसबुक पर हैं मगर अभी भी हम में से ज़्यादातर लोग ऐसे हैं जो अपने अकाउंट की प्राइवेसी के बारे में सोचते हैं. हैकिंग को लेकर कई खबरें आती रहती हैं, मगर फिर भी हम अपनी फेसबुक अकाउंट के बारे में नहीं सोचते. हम ने कई बार अपने फेसबुक की Security का ऑप्शन देखा है, मगर इसमें क्या है और हमारी सिक्योरिटी के लिए कितना ज़रूरी है, ये शायद ही कभी देखा हो.जानते हैं कौन सी सेटिंग आपके फेसबुक अकाउंट प्राइवेसी के लिए ज़रूरी:-
फेसबुक की Settings में Extra Security के लिए एक फीचर मौजूद है. इसके लिए सबसे पहले अपना फेसबुक ओपेन करें. इसमें राइट साइड में उपर की तरफ तीन डॉट होंगे, जिसपर आपको टैप करना है. इसपर टैप करने पर Settings का ऑप्शन मिलेगा. अब आपके सामने एक पेज ओपेन हो जाएगा. इसमें कई सारे ऑप्शन होंगे, जिसमें से आपको Security & Login पर जाना होगा. इसमें जब आप थोड़ा नीचे स्क्रोल करेंगे तो ‘Setting Up Extra Security’ का ऑप्शन मिलेगा, इसपर टैप करें. अब इसमें ‘Get Alerts about unrecognized logins’ का ऑप्शन मिलेगा, जिसके सामने आपको Edit का बटन दिखाई देगा. इसपर टैप करने पर आपको ‘Notification’, ‘Messenger’ और ‘Email’ दिखेगा. इन तीनों के सामने दो बॉक्स दिए गए है, ‘Get Notifiation’ और ‘Don’t Get Notifiation’. इसमें से आपको ‘Get Notifiation’ पर टिक करके Enable करना होगा. इसके बाद Save Changes पर टैप कर दें. अब आगे से कोई और आपको फेसबुक लॉगइन करता है तो आपको अलर्ट मिल जाएगा.

No comments:
Post a Comment