लोकसभा चुनाव मे बॉलीवुड प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने जनता से कन्हैया कुमार की मदद करने की अपील की - Find Any Thing

RECENT

Wednesday, March 27, 2019

लोकसभा चुनाव मे बॉलीवुड प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने जनता से कन्हैया कुमार की मदद करने की अपील की

लोकसभा चुनाव मे बॉलीवुड प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने जनता से कन्हैया कुमार की मदद करने की अपील की

bollywood producer kamal r khan appealed to the people to help kanhaiya kumar in lok sabha elections
लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान 11 अप्रैल से होने हैं और चुनावी अपने पूरे उफान पर हैं लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होने हैं| और बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियां भी चुनाव को लेकर अपनी राय पेश करने से पीछे नहीं रह रही हैं| बॉलीवुड प्रोड्यूसर और एक्टर कमाल आर खान ने सीपीआई के बेगूसराय से उम्मीदवार कन्हैया कुमार को लेकर ट्वीट किया है| कमाल आर खान ने कन्हैया कुमार की जमकर तारीफ की है और उनके चुनाव लड़ने को भी सही नजरिये से देखा है| कमाल आर खान ने जनता से कन्हैया कुमार की मदद करने की भी अपील की है| कन्हैया कुमार के पास चुनाव लड़ने के लिए पैसा नहीं है| तो वे अपने क्षेत्र के लोगों से चंदा मांग रहे हैं| हम सबको उनकी मदद करनी चाहिए|  
इस तरह के ईमानदार लोगों के लिए आगे आना चाहिए ऐसे लोग जो सेवा के लिए राजनीति में आ रहे हैं देश को लूटने के लिए नहीं| 
अगर गांव के गरीब परिवार का लड़का कन्हैया कुमार जेएनयू का अध्य़क्ष बन सकता है तो उसमें नेतृत्व क्षमता है| उन्हें यह पद किसी परिवार या नाम की वजह से नहीं मिला| यही नहीं कमाल आर खान ने ट्वीट करके राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को भी संबोधित किया है| उन्होंने लिखा है-अगर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव शिक्षित ईमानदार और देशभक्त कन्हैया कुमार का विरोध करेंगे तो आप लोग भी राजनीति में सेवा के लिए नहीं आए हैं| मेरे शब्द याद रखिएगा वे आपकी मदद के बिना चुनाव जीत जाएगा क्योंकि वह बिना किसी डर और लालच के लोगों की सेवा करने जा रहे हैं| इस तरह कमाल आर खान ने खुलकर कन्हैया कुमार का समर्थन किया है|

No comments:

Post a Comment

Pages