भारत ने आज अपना नाम स्पेस पॉवर में दर्ज किया, भारत अंतरिक्ष में जिंदा सैटेलाइट को मार गिराने वाला चौथा देश बना.
(india today registered its name in space power, india became the fourth country to hit the dead alive in space.)भारत आज अंतरिक्ष की महाशक्ति बन चुका है. उन्होंने कहा, 'भारत ने आज अपना नाम स्पेस पॉवर के रूप में दर्ज करा दिया है. अब तक केवल तीन देश अमेरिका, रूस और चीन को यह तमगा हासिल था. लेकिन अब हिन्दुस्तानी के लिए इससे बड़ी उपलब्धि हासिल ही गयी है.
पीएम मोदी ने कहा, 'देश के लिए आज गर्व का दिन है. लो अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटलाइट को मार गिराया गया. यह परीक्षण किसी भी अंतरराष्ट्रीय संधि का उल्लंघन नहीं करता.' इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'मिशन शक्ति एक बहुत मुश्किल ऑपरेशन था, लेकिन भारतीय वैज्ञानिकों ने इसे लॉन्च के सिर्फ 3 मिनट में ही हासिल कर लिया है.
पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि वह बुधवार को 11.45 से 12.00 बजे के बीच एक महत्वपूर्ण संदेश देंगे. उन्होंने ट्वीट किया, 'मेरे प्यारे देशवासियों, आज सवेरे लगभग 11.45 - 12.00 बजे मैं एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच आऊंगा. प्रधानमंत्री जी के संदेश आने से पहले ही विपक्ष की धड़कन बढ़ गई?' वहीं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर तंजिया लहजे में कहा कि पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान करने वाले हैं.

No comments:
Post a Comment