मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा - Find Any Thing

RECENT

Wednesday, March 27, 2019

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा

chief minister yogi adityanath targets rahul gandhi and priyanka gandhi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात में एक रैली को संबोधित करते हुए गुजरात के सोमनाथ मंदिर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष उस मंदिर में गए थे तो पुजारी ने उन्हें डांटा था| क्योंकि उन्हें मंदिर में बैठना भी नहीं आ रहा था योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद में भाजपा रैली को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा गुजरात के लोगों ने ही राहुल गांधी की पोल खोली है| वह सोमनाथ मंदिर गए और वहां ऐसे बैठ गए जैसे नमाज पढ़ रहे हैं| मंदिर के पुजारी ने उन्हें डांटा और कहा कि यह मंदिर है| पैर के ऊपर पैर रखकर बैठिए साथ ही योगी आदित्यनाथ ने कहा नकल में भी अकल चाहिए कांग्रेस के नई पीढ़ी के नेता केवल चुनाव के दौरान ही मंदिर जाते हैं| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन और पूर्वी उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी
प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अयोध्या का दौरा करेंगी| बता दें राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद केस इस चुनाव में भाजपा और आरएसएस के लिए अहम मुद्दा है|
योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा अगर चुनाव न हो तो उनके पास मंदिर जाने का समय नहीं है| बता दें नवंबर 2017 में उस वक्त विवाद पैदा हो गया था जब एक मंदिर में दर्शनार्थियों के रजिस्टर में गैर-हिंदू के कॉलम में राहुल गांधी के हस्ताक्षर किए गए थे| राम मंदिर पर योगी आदित्यनाथ बोले रामजन्मभूमि का दावा कभी नहीं छोड़ेंगे हिंदू वहीं मंगलवार को गुजरात में एक अन्य रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कुंभ मेले में चार करोड़ श्रद्धालु आए थे| जब कांग्रेस को पता चला कि इतनी संख्या में वहां लोग पहुंचे हैं तो उनके नई पीढ़ी के लोग वहां पहुंच गए वे कहते थे कि गंगा का पानी साफ नहीं है लेकिन जब उन्होंने देखा कि लोग उसका पानी पी रहे हैं तो उन्होंने भी वहीं किया|


No comments:

Post a Comment

Pages