कोर्ट ने दी विजय माल्या के 1,000 करोड़ रुपए की संपत्ति बेचने की इजाजत.
(court allows vijay mallya to sell property worth rs 1,000 cr)प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) अदालत ने विजय माल्या के 1,000 करोड़ रुपए की वैल्यू के शेयर बेचने की मंजूरी दे दी है. आपको बता दें कि यूनाइटेड ब्रेवरेज में माल्या के शेयर हैं जो कोर्ट द्वारा नियुक्त लिक्विडेटर द्वारा बेचे जाने थे.इसकी बिक्री को रोकने के लिए विजय माल्या ने याचिका दायर की थी.
यूनाइटेड ब्रेवरेज का शेयर बीएसई पर फिलहाल (11:45 AM बजे) 1% बढ़त के साथ 1370 रुपए के भाव पर पहुंच गया है. इसी महीने कर्ज वसूली प्राधिकरण ने शेयर कोर्ट द्वारा नियुक्त लिक्विडेटर को ट्रांसफर किए थे. माल्या के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शेयर अटैच किए थे.
जानिए क्या है मामला:-
- कोर्ट ने बिक्री पर रोक की याचिका खारिज कर दी है.
- कर्ज़ वसूली प्राधिकरण की बेंगलुरु बेंच ने 11 मार्च को माल्या के शेयर बेचने का नोटिस जारी किया था. विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस को दिए गए 6,203.35 करोड़ रुपए के लोन की रिकवरी के लिए ऐसा किया जा रहा है.
- ब्याज और पेनल्टी मिलाकर माल्या पर बैंकों के 9,000 करोड़ रुपए बकाया हैं.
- आपको बता दें कि विजय माल्या 2016 के मार्च में देश से फरार हो गए थे.
- यूनाइटेड ब्रेवरेज होल्डिंग्स की याचिका पर सुनवाई करते जज ने कहा कि शेयर बिक्री पर रोक लगाने का आदेश नहीं दिया जा सकता है.
- प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) कोर्ट ने उनके 1,000 करोड़ रुपये की कीमतों के शेयरों को बेचने की मंजूरी दे दी है.
- माल्या की जब्त संपत्तियों की बिक्री का यह पहला मामला है.

No comments:
Post a Comment