बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर करारा हमला बोला - Find Any Thing

RECENT

Wednesday, March 27, 2019

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर करारा हमला बोला

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर करारा हमला बोला

bsp supremo mayawati calls a strike on the bjp and congress
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक दलों के हमले एक दूसरे पर तेज हो गए हैं| जुबानी जंग के साथ-साथ टि्विटर वार भी देखने को मिल रहा है| भाजपा और कांग्रेस पर मायावती ने अपने एक ट्वीट में बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों को निशाने पर लिया| उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सत्ताधरी बीजेपी का कांग्रेस पार्टी पर आरोप कि उसका गरीबी हटाओ-2 का नारा चुनावी धोखा है यह सच है परन्तु क्या चुनावी धोखा व वादा खिलाफी का अधिकार केवल बीजेपी के पास ही है| 
गरीबों मजदूरों किसानों आदि के हितों की उपेक्षा के मामले में दोनों ही पार्टियाँ एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं इससे पहले मायावती ने भाजपा सरकार पर नोटबंदी को लेकर हमला बोला था| 
उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि इससे पहले गलत तरीके से थोपी गई नोटबंदी की आर्थिक इमरजेन्सी का प्रभाव भले ही धन्नासेठो पर न पड़ा हो किन्तु ग्रामीण भारत पर इसका बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ा कामगार बेरोजगार होकर गांव वापस लौटने व मजदूरी करके गुजर-बसर करने पर मजबूर हैं| चुनावी मौसम में न्याय योजना के बाद राहुल गांधी ने एक और वादे का मास्टरस्ट्रोक चला है| इस बार राहुल ने युवाओं को साधा है राहुल ने राजस्थान के जयपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि युवा बिना किसी कागजी कार्रवाई के अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं| राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में अभी बिजनेस शुरू करने के लिए तमाम तरह की परमिशन की जरूरत होती है|

No comments:

Post a Comment

Pages