गर्मियों से पहले फ्रिज और एसी खरीदने पर मिल रही है छूट - Find Any Thing

RECENT

Wednesday, March 27, 2019

गर्मियों से पहले फ्रिज और एसी खरीदने पर मिल रही है छूट

गर्मियों से पहले फ्रिज और एसी खरीदने पर मिल रही है छूट

Getting discount on fridge and AC purchase before summer


गर्मियों का मौसम आ चुका है और आप फ्रिज या फिर एसी खरीदने की तैयारी में है, तो आपके पास बढ़िया मौका है. कई बड़ी कंपनियों ने बिक्री बढ़ाने और पुराने स्टॉक को खत्म करने के लिए 20 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रही है. ऐसे में आपके लिए सस्ते में एसी-फ्रिज खरीदने का शानदार मौका है. आपको बता दें कि पिछले साल दीवाली के मौके पर कंपनियों की सेल्स अनुमान से बेहद कम रही थी. इसीलिए कंपनियों के पास पुराना स्टॉक काफी बढ़ गया है|

कंपनियां क्यों दे रही है बड़ी छूट- इस साल गर्मियों का सीजन देर से शुरू हो रहा है. इसीलिए हिताची, सैमसंग और एलजी जैसी बड़ी कंपनियां एसी और फ्रिज पर 20 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रही है. एलजी के एसी सेगमेंट के बिजनेस हेड कुलभूषण भारद्वाज कहते हैं कि इस बार उनका फोकस 5 स्टार एसी पर है, ताकि ग्राहकों को बिजली के बिल पर ज्यादा न खर्च करना पड़े|

  • करियर ने 1.5 टन एसी के दाम 5-7 फीसदी तक घटाए
  • व्हर्लपूल ने 1.5 टन एसी के दाम 3-5 फीसदी तक कम किए
  •  एलजी ने फ्रिज की कीमतें 5-9 फीसदी तक कम कर दी है

No comments:

Post a Comment

Pages