गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से लड़ेंगे लोक सभा चुनाव
giriraj singh will fight against begusarai of bihar lok sabha electionsकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नवादा लोकसभा सीट से टिकट कटने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की थी जिसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दो दिन बाद बुधवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए इसमें उन्होंने बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कन्फर्म किया व उनकी समस्याओं का समाधान निकालने की बात कही है| गिरिराज सिंह को नवादा से टिकट न मिलने पर सोमवार को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि इसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी|गिरिराज सिंह ने सोमवार को कहा था कि मुझे भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा था कि आप जहां से चाहेंगे वहां से लडेंगे यह पूछे जाने पर कि इसके लिए वह किसको जिम्मेवार मानते हैं|
गिरिराज सिंह ने कहा मैं नहीं जानता इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष बताएंगे हालांकि अब बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह कन्फर्म कर दिया है कि वह बेगूसराय से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे|गिरिराज से यह पूछे जाने पर कि क्या वह अब बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लडेंगे तो उन्होंने कहा मैं कार्यकर्ता था कार्यकर्ता हूं कार्यकर्ता रहूंगा। उल्लेखनीय है कि गिरिराज 2014 के लोकसभा चुनाव में नवादा लोकसभा सीट से विजयी हुए थे । बिहार में राजग द्वारा रविवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा के अनुसार नवादा लोकसभा सीट अब लोजपा के खाते में चली गयी है जिसके बाद से गिरिराज के भाजपा को सीट साझा के तहत मिली बेगूसराय की सीट से चुनाव लड़ने की संभावना जतायी जा रही है|

No comments:
Post a Comment