रेयर सिंड्रोम से पीड़ित लड़की नहीं दे पाई यूनिवर्सिटी परीक्षा
girl suffering from rare syndrome failed to get university exam
ऐसा कई बार होता है कि आप सोते रह जाते हैं तो किसी काम में लेट हो जाते हैं| लेकिन ब्रिटेन में एक मामला सामने आया है जहां एक लड़की एक-दो घंटे नहीं बल्कि करीब 3 हफ्तों तक सोती रही इतनी लंबी नींद की वजह से उसके कई अहम काम छूट गए और यहां तक कि वो परीक्षा देने के लिए भी नहीं उठ सकी| यह परीक्षा उसकी यूनिवर्सिटी की अहम परीक्षा थी जिसमें वो हिस्सा नहीं ले सकी हालांकि ऐसा नहीं है कि यह लड़की शौक से इतनी देर सोती है र्होदा डीग़ू दिअज़ नाम की इस लड़की को रेयर सिंड्रोम है| जिसकी वजह से उसे काफी नींद आती है| रिपोर्ट्स के अनुसार यह लड़की एक बार की नैप में भी 21 घंटे तक की नींद लेती है| लोगों का मानना है कि वो आलसी है| जिस वजह से वो सोती रहती हैं|
र्होदा डीग़ू दिअज़ अभी सेकेंड ईयर में है और कई बार उन्हें नींद की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है|
अपनी नींद से परेशान र्होदा डीग़ू दिअज़ ने पहले इसका इलाज करवाया लेकिन कुछ फायदा नहीं हु बताया जा रहा है कि बीते साल सितंबर में उन्हें पता चला था कि वो कोई सिंड्रोम से पीड़ित हैं जिसकी वजह से उन्हें काफी नींद आती है| हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि ये एक न्यूरोलॉजी बीमारी है और उम्र के साथ-साथ ये सिंड्रोम का असर कम होता जाता है| र्होदा डीग़ू दिअज़ का कहना है कि जब मैं सो रही होती हूं तो जीवन चलता रहता है वास्तविकता यह है कि जब मैं उठती हूं तो महसूस होता है कि मैंने अपने जीवन का एक हफ्ता मिस कर दिया|
No comments:
Post a Comment