दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट कोर्स के सिलेबस में बदलाव
changes in the syllabus of undergraduate courses at delhi universityदिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट कोर्स के सिलेबस में बदलाव की प्रक्रिया 11 मार्च 2019 से शुरू हुई और इसके लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन ने विस्तृत परामर्शदाता बैठक के लिए सभी डीन और प्रमुखों को आमंत्रित किया था| संशोधित पाठ्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2019-20 से लागू होने वाले हैं| बता दें अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के सिलेबस को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी के 2018 में आए एक नोटिस का पालन करते हुए बदला जा रहा है|
इन कोर्सों के सिलेबस को लर्निंग आउटकम बेस करिकुलम फ्रेमवर्क एलओसीएफ के अनुरूप बदलने के लिए काम किया जा रहा है|स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग और नॉन कॉलिजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड एनसीवेब के स्टूडेंट्स को भी बदले हुए कोर्स के तहत ही पढ़ाई करनी होगी| करीब 7 लाख स्टूडेंट्स को नए सिलेबस के साथ पढ़ाई करनी होगी| दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा अंडरग्रेजुएट करिकुलम रिविजन कमिटी बना दी गई है| दिल्ली यूनिवर्सिटी के पुराने स्टूडेंट्स, टीचर्स, अभिभावकों, शिक्षाविदों और नेशनल-इंटरनेशनल लेवल के एक्सपर्ट से भी राय ली जाएगी|

No comments:
Post a Comment