पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह के घर पर नक्सलियों ने किया हमला - Find Any Thing

RECENT

Thursday, March 28, 2019

पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह के घर पर नक्सलियों ने किया हमला

पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह के घर पर नक्सलियों ने किया हमला

naxalites attacked the house of former legislative councilor anuj kumar singh
लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद नक्सलियों ने अपनी धमक दिखाकर प्रशासन को खुली चुनौती दे डाली है| ऐसे में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराना के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है| बताया जाता है कि पूर्व एमएलसी अनुज कुमार सिंह काफी दिनों से नक्सलियों के निशाने पर थे| हालांकि नक्सलियों द्वारा घर उड़ाए जाने के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है| पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह का कल देर रात नक्सलियों ने गया ज़िले के डुमरिया थाना के पास उनके घर को उड़ा दिया और परिजनों को भी जमकर पीटा|
नक्सलियों के द्वारा किए गए इस विस्फोट से पूर्व एमएलसी का घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया घटना के बाद से उनके गांव में दहशत का माहौल कायम है और एक भी ग्रामीण रातभर सो नहीं सके|
प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 50 की संख्या में नक्सलियों का एक जत्था एमएलसी के डुमरिया के बोधि बिगहा स्थित घर पर पहुंचा और सभी परिजनों को घर से बाहर निकाल दिया इस दौरान नक्सलियों ने घर मे रहे एमएलसी के चाचा एवं भाई की भी जमकर पिटाई की और विस्फोटक पदार्थ लगाकर उड़ा दिया नक्सलियों के द्वारा इस कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम देने के बाद जमकर नारेबाजी की गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है|

No comments:

Post a Comment

Pages