कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के पांच करोड़ परिवारों को सालाना 72,000 रुपये आय प्रदान करने की घोषणा की
congress president rahul gandhi announces rs. 72,000 annually to the five crore families of the countryकांग्रेस न्याय योजना के तहत कांग्रेस देश के 20 फीसदी सबसे गरीब परिवारों को सालाना 72,000 रुपये प्रदान करेगीउन्होंने कहा कि इस योजना से सीधे तौर पर पांच करोड़ परिवार और 25 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे कांग्रेस अध्यक्ष ने आरंभ में कहा कि न्यूनतम आय रेखा 12,000 रुपये मासिक है और इस योजना का लाभ इससे कम आय वालों को मिलेगा उन्होंने बाद में स्पष्ट किया कि अगर किसी व्यक्ति की आय 12,000 रुपये मासिक से कम है तो इस योजना के तहत उस कमी की पूर्ति की जाएगी गांधी ने कहा अगर किसी व्यक्ति की आय 6,000 रुपये मासिक है| तो हम उसे बढ़ाकर 12,000 रुपये करेंगे अर्थशास्त्रियों की राय है कि पार्टी को योजना का ब्योरा देना चाहिए उनका मानना है कि इस योजना से अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव आएगा|
योजना की आलोचना करते हुए अर्थशास्त्री सुरजीत भल्ला ने ट्वीट के जरिए कहा क्या आरजी राहुल गांधी की न्यूतनम आय गारंटी योजना गेम चेंजर है या तुलना से परे निर्थक है|यह आइडिया मौलिक रूप से त्रुटिपूर्ण है और इसलिए तुलना से परे है| योजना के बचाव में पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम ने एक ट्वीट में कहा हमने अर्थशास्त्रियों से संपर्क किया और यह मुमकिन है| और हम वित्तीय अनुशासन का पालन करेंगे राहुल गांधी के न्यूनतम आय गारंटी वादे की नीति आयोग ने की आलोचना बोल यह कभी लागू नहीं होगा गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस योजना का ऐलान लोकसभा चुनाव के समय किया है| माना जा रहा है कि मोदी सरकार की ओर से किसानों को हर साल 6 हजार रुपये देने की योजना की काट में कांग्रेस ने इसका ऐलान किया है| लेकिन इसको लागू करने के पीछे क्या प्लान होगा इसका कोई भी पुख्ता तरीका नहीं बताया गया है अर्थशास्त्री इसे मुद्दे पर सवाल कर रहे हैं|

No comments:
Post a Comment