पार्टी ने आडवाणी के बाद मुरली मनोहर जोशी को भी किया चुनाव लड़ने से इनकार.
(party also made murali manohar joshi after advani refused to contest)वरिष्ठ बीजेपी नेता और कानपुर से सांसद मुरली मोनहर जोशी ने साफ किया कि वह इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. जोशी ने कहा, पार्टी आलाकमान ने आडवाणी की तरह उनसे चुनाव न लड़ने को कहा है.
जोशी ने बताया कि पार्टी महासचिव रामलाल ने उनसे इस बाबत बात की और चुनाव लड़ने से मना किया.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक संदेश पर वायरल हो रहा है. कानपुर के वोटर्स के नाम यह संदेश कथित रूप से जोशी ने लिखा है, जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव से दूर रहने का जिक्र किया है. वह इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में जोशी ने अपनी वाराणसी सीट पीएम नरेंद्र मोदी के लिए छोड़ दी और खुद कानपुर से खड़े हुए थे. यहां उन्होंने 57% वोट हासिल कर शानदार जीत हासिल की थी.

No comments:
Post a Comment