कांग्रेस ने PM मोदी की बायोपिक को लेकर निर्वाचन आयोग से किया आग्रह, फिल्म को न दे रिलीज की अनुमति.
(congress urges pm modi for biopic, ec not allowed to release film)कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि वह बायोपिक पीएम नरेंद्र मोदी को रिलीज की अनुमति न दे. कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने निर्वाचन आयोग से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बायोपिक पांच अप्रैल को रिलीज होने वाली है, और इसका उद्देश्य चुनाव में कुछ अतिरिक्त लाभ कमाना है. फिल्म में विवेक ओबेराय ने नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया है.सिब्बल ने कहा कि पूरा उद्देश्य राजनीतिक लाभ लेने का है, जो सभी नियमों का उल्लंघन है. यह कोई कलात्मक फिल्म नहीं, बल्कि राजनीतिक है. हमने निर्वाचन आयोग से यही कहा है कि इसे रिलीज करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए. यह संविधान के अनुच्छेद 324 का उल्लंघन है. यह केबल नेटवर्क नियमों का भी उल्लंघन है और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 का भी उल्लंघन है.

No comments:
Post a Comment