जानिए क्या है बेवसीरीज - Find Any Thing

RECENT

Tuesday, March 26, 2019

जानिए क्या है बेवसीरीज

जानिए क्या है बेवसीरीज (know what is behind)

बेवसीरीज हर मीडिल क्लास फैमिली की कहानी है| भारत की ये बड़ी विडंबना है कि पिता अपने अधूरे सपने बच्चों में देखते हैं| पिता के ये सपने बच्चों पर बोझ बन जाते हैं दुर्भाग्य से यह बोझ उन्हें नजर नहीं आता जाहिर सी बात है| कि ऐसी स्थिति में बच्चों के अपने सपनों का कोई मोल नहीं लाखों में एक वेब सीरीज है|जिसमें कुछ इसी तरह की कहानी को दिखाया गया है| 
बच्चों की स्कूलिंग और पैरेंटिंग को लेकर थ्री इडियट तारे जमीं पर और उड़ान जैसी फिल्मों में भी इसी तरह की कशमकश से जूझते परिवार और बच्चों की कहानी को दिखाया गया है|
|लाखों में एक सपनों को बेचने वाली कोचिंग फैक्ट्रियों के बीच सामान्य मिडिल क्लास परिवार और बच्चों की एक नई कहानी लेकर आया है यह वेबसीरीज एक कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के जीवन की अंधेरी तस्वीर पेश करती हैइसमें दिखाया गया है कि कैसे कोचिंग सेंटर झूठे सपने दिखाकर पैरेंट्स से पैसा ऐंठते हैं और कैसे बेमन पढ़ाई करने को मजबूर बच्चे दबाव के बोझ तले सुसाइड की कगार तक पहुंच जाते हैं| यह भी दिखाया गया है कि बच्चे जबरदस्ती पढ़ाई के लिए ड्रग्स तक लेने लगते हैं|
वेबसीरीज में एक इमोशनल कनेक्शन है 2012 में आई फिल्म फरारी की सवार से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले ऋत्विक साहोर आज जाने माने एक्टर हैं| 
वो हर रोल में आसानी से फिट हो जाते हैं|इस वेबसीरीज में भी उन्होंने शानदार अभिनय प्रस्तुत किया है| चाहे इमोशनल सीन हो या एक डिप्रेशन में जाते बच्चे की भूमिका हर कैरेक्टर में उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है| अच्छे नंबर लाना अच्छे कॉलेज में पढ़ना और ऊंची नौकरी करने की होड़ में खुद को भूलने लगे हैं| बेवसीरीज समाज को एक आइना दिखाती है|

No comments:

Post a Comment

Pages