लोकसभा चुनाव जया प्रदा और आजम खान के बीच सीधा मुकाबला
lok sabha election is a straight fight between jaya prada and azam khanलोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है इसी बीच कभी समाजवादी पार्टी की नेता रहीं जया प्रदा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है|अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा मंगलवार को बीजेपी में शामिल हुईं बताया जा रहा है कि बीजेपी उन्हें यूपी के रामपुर से लोकसभा उम्मीदवार बना सकती है जहां से सपा के आजम खान भी उम्मीदवार है| यानी सब कुछ सही रहा तो जया प्रदा और आजम खान के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है बता दें कि आमज खान और जया प्रदा के बीच पिछले कई सालों से मतभेद रहे हैं| बीजेपी के महासचिव और राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में जया प्रदा ने बीजेपी का दामन थामा|
जया प्रदा ने सदस्यता ग्रहण करते वक्त कहा कि पीएम मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है| इस दौरान उन्होंने अमित शाह को भी धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि अब तक जो काम किया मैंने वह दिल से कियासमाजवादी पार्टी के पूर्व नेता एवं राज्यसभा सदस्य अमर सिंह की करीबी सहयोगी जयाप्रदा सपा के टिकट पर रामपुर से सांसद रह चुकी हैं| जया प्रदा ने कहा कि चाहे फिल्मी करियर की बात हो या राजनीतिक यह मेरे जीवन का सबसे अहम पल है| आज मुझे बीजेपी में काफी सम्मान के साथ सदस्यता मिली है| इससे पहले साल 2014 में जया प्रदा ने अजित सिंह की आरएलडी का दामन थाम लिया था 2009 में जया प्रदा ने रामपुर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता था लेकिन एसपी नेता आजम खान से मतभेदों के चलते जया प्रदा का सपा में उस वक्त टिकट नहीं मिल पाया था|

No comments:
Post a Comment