लोकसभा चुनाव पार्टी के तमाम नेता चौकीदार शब्द क्यों जोड़ा रहे है जानिए - Find Any Thing

RECENT

Sunday, March 31, 2019

लोकसभा चुनाव पार्टी के तमाम नेता चौकीदार शब्द क्यों जोड़ा रहे है जानिए

लोकसभा चुनाव पार्टी के तमाम नेता चौकीदार शब्द क्यों जोड़ा रहे है जानिए

find out why the leader of the lok sabha election is adding the words of the watchman
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मैं भी चौकीदार कैंपेन शुरू किया है| पार्टी के तमाम नेता इस कैंपेन के साथ जुड़ रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपने नाम के साथ चौकीदार लिख रखा है|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैं भी चौकीदार अभियान शुरू किया है| उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल में चौकीदार शब्द जोड़ लिया और उसके बाद केंद्रीय मंत्रियों स्वराज अरुण जेटली और निर्मला सीतारमण सहित भाजपा के लगभग सभी नेताओं ने भी अपने नाम के साथ चौकीदार जोड़ा|
सुषमा स्वराज ने शनिवार को कहा कि उन्होंने ट्विटर पर अपने नाम में चौकीदार शब्द इसलिए जोड़ा है क्योंकि वह विदेश में भारतीय हितों और भारतीय नागरिकों की चौकीदारी कर रही हैं| 
आपको बता दें कि कांग्रेस द्वारा चौकीदार चोर है नारे से निशाना साधे जाने के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल लड़ाकू विमान सौदे में कथित अनियमितताओं को लेकर मोदी पर निशाना साधते हैं| वह सौदे में प्रधानमंत्री पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए चौकीदार चोर है नारे का इस्तेमाल करते हैं| इसके बाद बीजेपी ने यह कैंपेन शुरू किया जिसे बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है|

No comments:

Post a Comment

Pages