लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार की बेगूसराय सीट हॉट सीट बनी - Find Any Thing

RECENT

Sunday, March 31, 2019

लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार की बेगूसराय सीट हॉट सीट बनी

लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार की बेगूसराय सीट हॉट सीट बनी

lok sabha elections in bihar became begusarai seat hot seat in 2019
लोकसभा चुनाव जेएनयू छात्र संघ के नेता रहे कन्हैया कुमार और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह के आमने-सामने होने से यह सीट चर्चा का विषय बन गई है| मगर शनिवार को बेगूसराय उस वक्त फिर से चर्चा में आ गया जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में जमानत पर जेल से रिहा हुईं बिहार सरकार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंच साझा करती दिखीं| बीजेपी के गिरिराज सिंह बोले मेरी लड़ाई किसी पार्टी या उम्मीदवार से नहीं मे देश के गद्दार को हराने बेगुसराय आया हूं| 
बेगूसराय लोकसभा सीट पर एनडीए के उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने शनिवार को अपने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी लड़ाई जेल और बेल जमानत वालों से हैं|
लेकिन जिस मंच से गिरिराज सिंह ये बातें कह रहे थे| उसी मंच पर उनके साथ बिहार सरकार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा भी बैठी थीं| जो हाल ही में आर्म्स एक्ट के मामले में जमानत पर जेल से रिहा हुई हैं| बता दें कि मंजू वर्मा को मुजफ्फरपुर कांड में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था| गिरिराज सिंह ने चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी कन्हैया कुमार का नाम लिये बगैर कहा कि मेरी लड़ाई सबूत मांगने वालों से है| जनता को तय करना है कि उन्हें सबूत मांगने वाला चाहिए या सपूत चाहिए साथ ही कहा कि जो देश का खाएगा और दुश्मन का गायेगा मैं उसके खिलाफ आवाज बुलन्द करूंगा|

No comments:

Post a Comment

Pages