फाइनेंशियल ईयर का आज आखरी दिन है मुश्किलों से बचे
fiscal year is the last day of survivalवित्त वर्ष 2018-19 का आज अन्तिम दिन है सोमवार से नए महीने के साथ-साथ नए फाइनेंशियल ईयर का आगाज हो जाएगा हालांकि आज 31 मार्च को रविवार रात 12 बजे तक कुछ ऐसी जरूरी चीजों की डेडलाइन है| जिन्हें नहीं निपटाया तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं| इसमें पैन को आधार कार्ड से जोड़ना टीवी चैनल चुनना जीएसटी रिटर्न जैसे जरूरी काम भी शामिल हैं| अगर आपने अब तक पैन कार्ड और आधार नंबर को लिंक नहीं कराया है तो यह काम आज रात 12 बजे से पहले करा लें इसके अलावा अगर आपने समय रहते आधार और पैन की लिंकिंग नहीं कराई तो आपका पैन कार्ड रद्द हो सकता है| अगर आपने आज रात 12 बजे तक अपने मनपसंदीदा टीवी चैनल को सेलेक्ट नहीं किया तो आपकी सर्विस में बाधा आ सकती है|इस संबंध में टेलीकॉम सेक्टर को रेग्युलेट करने वाली संस्था ट्राई ने केबल और डीटीएच उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक का समय दिया था ऐसे में जल्द से जल्द आप मनचाहे चैनल का चयन कर लें|
अगर आपने अभी तक 2017-18 का आईटी रिटर्न फाइल नहीं किया है तो हर हाल में आज रात 12 बजे तक इस काम को कर लें रिटर्न फाइल करने में आप पहले ही लेट हो चुके है ऐसे में आपको 1,000 रुपये में 10 हजार रुपये तक का जुर्माना देना होगा|यह काम आप आईटी डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं| इसके अलावा आयकर दफ्तर भी आज खुले हुए हैं| और जीएसटी का सालाना रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख आज 31 मार्च 2019 है सालाना रिटर्न फॉर्म में GST के तहत रजिस्टर्ड यूनिट्स को बिक्री खरीद और इनपुट टैक्स क्रेडिट की पूरी जानकारी देनी होती है| ऐसे में जीएसटी के तहत पंजीकृत सभी कारोबारियों को आज यह काम निपटा लेना है| इसके लिए जीएसटी दफ्तर आज खुले रहेंगे बता दें कि सरकार ने चालू वित्त वर्ष में जीएसटी कलेक्शन 11.47 लाख करेाड़ रहने का लक्ष्य रखा है| लेकिन चालू वित्त वर्ष में जीएसटी कलेक्शन फरवरी तक 10.70 लाख करोड़ रुपये था|

No comments:
Post a Comment