आज भी खुले है सभी सरकारी बैंक, आप भी करा सकते हैं ये जरूरी काम.
(even today all government banks are open, you can also do this important work)आज चालू वित्त वर्ष का आखिरी दिन है, जिसे देखते हुए रिजर्व बैंक ने सरकारी लेन-देन करने वाले सभी बैंकों की ब्रांच को आज खोलने का निर्देश जारी कर रखा है|
बैंक में रोजमर्रा का नहीं होगा कोई काम:- रविवार को बैंक खुले रहेंगे, लेकिन आम जनता का कोई काम इस दिन नहीं होगा। लेकिन अगर आप इस दिन टैक्स से जुड़े काम करना चाहते हैं तो ऐसा करना संभव होगा। लेकिन और किसी तहर का कोई काम नही होगा. भारतीय रिजर्व बैंक के सर्कुलर के मुताबिक सरकारी रसीद और भुगतान लेन-देन की सुविधा के लिए 31 मार्च, 2019 को बैंकों के सभी पे एंड अकाउंट ऑफिस खुले रहेंगे। जिसको देखते हुए सभी बैंकों को ये सलाह दी जाती है कि वे उन सभी ब्रांच को रविवार 31 मार्च 2019 को खोले।
बैंक RTGS और NEFT में करेंगे काम:-आरबीआई के मुताबिक बैंकों की अधिकृत ब्रांच 30 मार्च, 2019 को रात 8 बजे तक और 31 मार्च 2019 को शाम 6 बजे तक सरकारी लेन-देन के लिए खुले रहेंगे। सर्कुलर में कहा गया है कि आरटीजीएस और एनईएफटी सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन भी 30 मार्च और 31 मार्च 2019 को शाम 6 बजे तक हो सकते है|

No comments:
Post a Comment