दिल्ली में आप और कांग्रेस गठबंधन पर सस्पेंस जारी, शीला बोली बस थोडा और इंतजार.
(suspension on you and congress alliance in delhi, sheila bid just wait a bit more)दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर अभी भी सस्पेंस जारी है। इस बीच, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने रविवार को साफ किया आज शाम तक या फिर कल इस मामले पर तस्वीर बिल्कुल साफ हो जाएगी।
काफी समय से आप और कांग्रेस में गठबंधन के कयास लग रहे हैं। हालांकि दोनों पार्टियों ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा, 'यह सिर्फ कुछ घंटों की बात है और इस पर आपको सूचना मिल जाएगी|
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी तरफ से बार-बार बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन का ऑफर दे रहे हैं। केजरीवाल ने दिल्ली के साथ पंजाब और हरियाणा में भी कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर दिया है।
दिल्ली कांग्रेस में भी गठबंधन को लेकर एक राय नहीं है। गठबंधन पर सभी पक्षों को सुनने के बाद आखिरी फैसला राहुल गांधी पर छोड़ दिया गया है। देखते है राहुल क्या फैसला लेते हैं, यह जानने की उत्सुकता दिल्ली ही नहीं देश के दूसरे दिग्गज नेताओ को भी है|

No comments:
Post a Comment