पुलवामा आतंकी हमला चुनाव के पहले भाजपा को बड़ा उपहार - Find Any Thing

RECENT

Sunday, March 31, 2019

पुलवामा आतंकी हमला चुनाव के पहले भाजपा को बड़ा उपहार

पुलवामा आतंकी हमला चुनाव के पहले भाजपा को बड़ा उपहार

pulwama terror attacks big gift to bjp before election
रिसर्च एंड एनालिसिस विंगके पूर्व प्रमुख एएस दुलत ने शनिवार को कहा कि पुलवामा आतंकी हमला चुनाव के पहले भाजपा को बड़ा उपहार है| और पाकिस्तान में आतंकी शिविर पर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देना बिल्कुल ठीक था| उन्होंने मीडिया से कहा मुझे लगता है कि मैं पहले भी जिक्र कर चुका हूं मेरे खयाल से यह जैश का भाजपा या मोदीजी को उपहार थे इसलिए पाकिस्तान के भीतर जाकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देना बिल्कुल ठीक था| दुलत ने कहा व्यापक तौर पर देखा जाए तो राष्ट्रवाद ठीक है लेकिन संकीर्णता से इसे देखा जाना ठीक बात नहीं है|
वह इंडियन इकोनॉमिक ट्रेड आर्गेनाइजेशन 2019 द्वारा वार्षिक एशियन अरब अवार्ड 2019 के इतर मीडिया को संबोधित कर रहे थे|
पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को उड़ा दिया था बता दें हालही भारत ने पुलवामा हमले में जैश-ए-मोहम्मद की संलिप्तता पर अपने दस्तावेजों के प्रति पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पर निराशा जाहिर करते हुए गुरुवार को कहा कि इस्लामाबाद सीमा पार से होने वाले आतंकवाद के मुद्दे पर अब भी लगातार इनकार कर रहा है|

No comments:

Post a Comment

Pages