HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों को किया अलर्ट, भूल कर भी ना करे ये ऐप डाउनलोड.
(hdfc bank has alerted its customers, do not forget these app downloads)ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड के मामले को लेकर बैंक समय-समय पर अपने खाताधारकों को चेतावनी देकर ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की सही उपाय और सलाह उपयोग में लाने की सलाह देते हैं. देश के बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों को एसएमएस (SMS) भेजकर सावधान किया है.
HDFC बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि भूलकर भी AnyDesk नाम का मोबाइल ऐप डाउनलोड न करें. ऐसा करने पर आपके अकाउंट से सारा पैसा निकल सकता है.RBI ने जारी की थी चेतावनी- इससे पहले RBI ने इस संदर्भ में बाकायदा एक चेतावनी जारी की थी. AnyDesk एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो आपके मोबाइल या लैपटॉप के जरिए बैंक अकाउंट से लेनदेन कर सकता है. बैंक ने बताया, 'हमने पाया है कि UPI platform पर कुछ धोखेबाजी वाले लेनदेन हुए हैं. धोखेबाज इस ऐप की मदद से विक्टिम के मोबाइल डिवाइस पर दूर से ही एक्सेस करके बैंकिंग ट्रांजैक्शन कर सकते हैं.कैसे होती है धोखाधड़ी:-
धोखेबाज विक्टिम को AnyDesk नाम के ऐप को प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड करने का लालच देता है. विक्टिम के मोबाइल पर 9 डिजिट का ऐप कोड जनरेट होता है. जैसे ही धोखेबाज इस कोड को अपने डिवाइस पर इंसर्ट करता है, धोखेबाज को विक्टिम के मोबाइल फोन का एक्सेस मिल जाता है.
धोखेबाज विक्टिम के मोबाइल फोन से ट्रांजैक्शन कर सकता है. इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद अपने डिवाइस पर यूजर का कंट्रोल नहीं रह जाता. साइबर अपराधी इसके जरिए विश्व के किसी भी हिस्से से डिवाइस को रिमोटली एक्सेस करते हुए बैंक खाता साफ कर सकते हैं.
किसी अपरिचित व्यक्ति को एनीडेस्क या अन्य एप इन्स्टॉल की इजाजत न दें क्योंकि इससे आपके बैंक अकाउंट पर फ्रॉड होेने का खतरा बढ़ जाता है. अगर ये आपके फोन में गलती से भी डाउनलोड हो गया है तो तुरंत डिलीट कर दें.

No comments:
Post a Comment